बारिश ने किया लोगों का जीना हराम

पहाड़ो का मलवा घरों में  घुसा

 लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत साबित हो रही है इसी के साथ बारिश का खौफ लोगों में बना हुआ है जहा पहाड़ो से लेकर  मैदानी क्षेत्रों से भूस्खलन जलभराव के हादसे लगातार हो रहे है तो वही हरिद्वार में पहाड़ो का मलबा लोगों के घरो में घुस  रहा है ये हाल हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर बसे ग्राम ब्रह्मपुरी का है जहा पर देर रात तक बारिश चलने के कारण पहाड़ो का मलवा लोगों के घरो में  घुसता  जा रहा है और लोग मलबे को निकालने की पूरी कोशिश कर रहे है ऐसी ही घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जिले के सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है और जिला अधिकारियों ने सभी बाढ़ प्रभावित वाह भूस्खलन वाले क्षेत्रों को अलर्ट करने को कहा गया है  हालांकि मौसम विभाग ने भी 13  जुलाई तक अलर्ट जारी किया था बताया जा रहा है की जिला अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश दिए है। 

Dakhal News 12 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.