Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उनका जोरदार स्वागत
एक निजी कार्यक्रम में मसूरी पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कुशलक्षेम जानी वही पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने UCC कानून को लेकर कहा की केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर जो करेगी वह सर्वमान्य होगा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने धामी सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों की सराहना करते हुए कहा की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और कॉमन सिविल कोड को लेकर सरकार जिस प्रकार से कार्य कर रही है वह निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है मदन कौशिक ने कहा की कावड़ यात्रा को लेकर सरकार गंभीर है और इस वर्ष अधिक संख्या में कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं जिसके लिए सरकार की पूरी तैयारियां है उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकार के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता और धार्मिक संस्थाएं कावड़ यात्रियों की सुख सुविधाओं के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |