Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पाठक महानदी पर बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया
विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने महानदी पर खिरवा से घुनौर के बीच 18 करोड़ 59 लाख की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया विधायक पाठक ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा की इस पुल के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा विजयराघवगढ़ के घुनौर में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक ने कहा की इस पुल के निर्माण से महानदी के दोनों ओर बसे सैकड़ों लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लगभग 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. पुल के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा विधायक संजय पाठक ने कहा की विजयराघवगढ़ में आज जिस पुल का भूमि पूजन हुआ लोगों को यकीन नहीं था कि यह पुल भी कभी बनेगा पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा विकास कार्य करने वाली विधानसभा कोई है तो वह विजयराघवगढ़ है विधायक संजय पाठक ने हरिहर तीर्थ बनाने को लेकर कहा की हरिहर तीर्थ के निर्माण के पीछे उद्देश्य सारे तीर्थ का एक साथ एक ही स्थान पर दर्शन कराना तो है ही साथ ही इसका उद्देश्य यहां के हजारों लोगों का रोजगार के जरिये भविष्य संवारना भी है यह तीर्थ क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा साथ ही देश दुनिया मे इस तीर्थ से विजयराघवगढ़ की पहचान स्थापित होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |