Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैठक में गंगा संरक्षण समिति ने रखी अपनी बात
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गंगा संरक्षण समिति के साथ बैठक की.. बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा की स्वच्छता, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में गंगा संरक्षण समिति डीएफओ और अन्य अधिकारीयों के साथ बैठक हुई.. बैठक में गंगा संरक्षण समिति ने नालों की स्थिति के बारे में और गंगा में कूड़ा डाले जाने की बात कही.. जिसके जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि.. नालों की स्थिति की जानकारी के लिए कैमरे की निगरानी हो और गंगा में कूड़ा ना जाए इसके लिए चारो तरफ जाली लगाई जाए.. बैठक में जिलाधिकारी ने पौधारोपण के बारे में निर्देश देते हुए.. जल्द ही जमीन का सर्वे कर पौधे लगाने की बात कही
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |