अद्भुत सैनिक प्रेमी ,शिवभक्त कावड़िया

महादेव से सैनिकों की सलामती की दुआ

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े ही अद्भुत नज़ारे देखने को मिल रहे हैं एक शिव भक्त ,देशप्रेमी कांवड़िये ने अपने शरीर पर पिन से कई राष्ट्रध्वज लगा रखे हैं  इनके शरीर पर कई शहीद सैनिकों के नाम गुदे हुए हैं   ये महादेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि देश का कोई सैनिक शहीद न हो  हरिद्वार से गंगा जल भरने आये एक कांवड़िये ने सब का ध्यान आकर्षित किया है विजय हिंदुस्तानी नाम के इस कांवड़िये ने अपने शरीर  पर  51 तिरंगे  पिन से  लगा रखे हैं पुलवामा अटैक के बाद विजय हिंदुस्तानी ने हर एक शहीद का नाम अपने शरीर पर गुदवाया   है सैनिकों की कुशलता के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने आए विजय हिंदुस्तानी   शामली उत्तर प्रदेश  के रहने वाले हैं और  हरिद्वार ब्रह्मकुंड से जल उठा कर अपने शिवाले की ओर रवाना हो गए हैं 

 

 

Dakhal News 7 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.