Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी युवा मोर्चा लगाएगा प्रदेश के कॉलेजों में कैंप
शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लांच की है जिसके माध्यम से सरकार 18 से 29 वर्ष के युवाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए 700 से अधिक विभिन्य क्षेत्रों में ट्रेनिंग दे रही है साथ ही सरकार युवाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ स्टाईपेंड देगी.सरकार की इस योजना से युवाओं को जोड़ने के लिए बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश स्तर पर विभिन्य कार्यक्रम करेगा बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा की मध्य प्रदेश के इतिहास में युवाओं के लिए ऐसा अभूतपूर्व निर्णय पहली बार लिया गया.मुख्यमंत्री चौहान ने इस योजना के माध्यम से यह साबित कर दिया है की भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही युवाओं के हित के लिए फैसले लेती है बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा स्कूल-कालेजों में युवाओं से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराएगा
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |