Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दीपक जोशी ने कहा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है
मध्यप्रदेश के नेमावर में हुई आदिवासी परिवार की हत्या के 2 साल पूरे हो चुके है आदिवासी परिवार को कांग्रेस नेता दीपक जोशी श्रद्धांजलि देनें पहुंचे उन्होंने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कहा की इस जघन्य हत्याकांड को पूरे 2 वर्ष हो गए लेकिन पीड़ित आदिवासी परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है यह सरकार गरीब आदिवासी विरोधी सरकार है नेमावर में रहने वाले आदिवासी परिवार के 5 सदस्य 2 साल पहले अचानक घर से लापता हो गए थे जिनके शव नेमावर स्थित एक खेत से 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद किए थे पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो अभी जेल में है आदिवासी समाज के लोग हत्यारों की फांसी की मांग कर रहे है दीपक जोशी ने आदिवासी परिवार की पुण्यतिथि पर कहा की जघन्य हत्याकांड को पूरे 2 वर्ष हो गए लेकिन पीड़ित आदिवासी परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए आज तक आदिवासी परिवार को न्याय नहीं दिला पाई पूर्व मंत्री जोशी ने कहा की वह पीड़ित आदिवासी परिवार को न्याय दिला कर ही रहेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |