Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में समीक्षा बैठक की इस दौरान जिलाधिकारी ने.. जिले के प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग के साथ बैठक आयोजित हुई इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों को विवाह के लिए मिलने वाली 50 हजार की आर्थिक सहायता की बात की बैठक में जिलाधिकारी ने अटल आवास योजना के तहत आवासहीन और बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे जानकारी ली बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |