Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अब्बास तैयब की मजार पर जाकर फातिया पढ़ा
स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैयब की 87वीं पुण्य तिथि पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी मजार पर जाकर फातिया पढ़ा और उनके देश की आजादी में किए गये योगदान को याद किया। स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैयब की पुण्य तिथि पर मुस्लिन सुदाय ने प्रदेश सरकार से मांग की गई कि उनकी मजार तक जाने का रास्ता बनाया जाय और इस क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाई जाए। इस संबंध में प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी से एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मिलेगा। अब्बास तैयब पुण्यतिथि कार्यक्रम के संयोजक अयूब साबरी ने कहा कि मसूरी जैसेे पर्यटक स्थल में महान स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैयब का 9 जून 1936 को इंतकाल हुआ था, लेकिन इतने बडे़ स्वतंत्रता आंदोलनकारी के बारे में किसी को जानकारी नहीं है जबकि देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर मौलाना मौ. मेनुस ने कहा कि यहां देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अब्बास तैयब की मजार है लेकिन उनको कोई याद नहीं करता ऐसे में यहां पर आकर उनकी आत्मा की शांति के लिए अयातें पढी गई। ताकि उनको याद किया जा सके और समाज को उनके बारे में जानकारी मिल सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |