एसपी ने रेप के आरोपी कांस्टेबल को किया बर्खास्त

 

 

 

कांस्टेबल ने महिला को बंधक बनाकर किया था रेप                                                                              

 

छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने रेप के आरोपी कांस्टेबल को  नौकरी से बर्खास्त कर दिया । कांस्टेबल पर एक महिला ने बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया था।जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच में कांस्टेबल दोषी पाया गया।इसके बाद यह कार्रवाई  गई ।

छतरपुर जिले में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल संजय तिवारी  पर एक युवती ने आरोप लगाया था  की  संजय ने बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया और उसकी इस हरकत में उसके परिवार ने उसका साथ दिया युवती की शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसपी अमित सांघी ने संजय सहित उसके परिवार के 9 लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया था... और पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की जांच में संजय पर लगे सभी आरोप सही पाए गए.. जिसके बाद एसपी ने  संजय को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है और  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया ।

Dakhal News 20 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.