
Dakhal News

लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
THDC अमिलिया कोल माइंस के खिलाफ विस्थापितों ने प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों ने कहा की कोल माइंस के अधिकारी उनको मुआवजा देने के नाम पर पागल बना रहे है | जब तक उनको घरों का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे | वही एसडीएम ने इस मामले में टीम गठित कर दी है | जो 15 दिन के अंदर विस्थापितों की समस्या का हल निकालेगी | विस्थापित यह प्रदर्शन पिछले 19 दिनों से कर रहे हैं | सरपंच देवेंद्र पाठक ने कहा की हम अपनी मांगों को लेकर कंपनी से लेकर शासन-प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं | कोई भी हमारी बात नहीं सुन रहा है | एक बार और हम 15 दिन के अंदर प्रशासन को मांगों को लेकर प्रतिवेदन देंगे | प्रशासन नहीं मनाता है तो हम कोल माइंस का कोई काम नहीं होने देंगे | वही THDC कंपनी के सीईओ ए. के.शर्मा ने कहा की यह धरना प्रदर्शन कम्पनी के संज्ञान में नहीं था | जैसे ही एसडीएम द्वारा टीम गठित करने की जानकारी मिली | तत्काल हमने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर विस्थापितों की मांगो को सुना | हम विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण 15 दिन के अंदर करेंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |