
Dakhal News

कोरोना जितना प्रदेश का नुकसान दिग्गी और नाथ ने किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के कोरोना वाले बयान को लेकर कहा की दिग्विजय सिंह ने कोरोना से अपनी सही तुलना की है | कोरोना से ज्यादा नुकसान प्रदेश का दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने किया है | इनके राज में जनता को बहुत दुःख झेलने पड़े थे | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद करना चाहता हूँ की उनकी वजह से सूडान में फंसे भारतीय वापस आ गए और इन भारतियों में मध्यप्रदेश के भी 7 लोग शामिल है | पहले भी रूस-यूक्रेन युद्ध के समय प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से वहां फंसे भारतीय वापिस आ पाए थे | आगे भी ऐसी कोई स्थिति बनती है तो भारत सरकार हमेशा अपने लोगों के साथ रहेगी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के 'में भाजपा और संघ के लिए कोरोना हूँ' वाले बयान को लेकर कहा की दिग्विजय सिंह ने कोरोना से अपनी ठीक तुलना की है | कोरोना वायरस ने जितना नुकसान पहुंचाया था | उससे कई गुना नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश को पहुंचाया है | मुझे तो यह आश्चर्य हो रहा है की उन्होंने तुलना की भी तो किससे की कोरोना वायरस से जिसके कारण हाहाकार मच गया था | मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की वह तो प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की वजह से कोरोना पर काबू पाया गया | वरना कमलनाथ ने तो मध्यप्रदेश की जनता को कोविड के भरोसे ही छोड़ दिया था |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |