Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पोस्टर में लिखा था डॉ बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान
पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ,शिवराज सरकार में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के घर NSUI कार्यकर्ताओं को पोस्टर लगाना मंहगा पड़ गया पुलिस ने बंगले पर मौजूद स्टाफ की शिकायत के बाद NSUI नेता रवि परमार समेत करीब 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पर NSUI ने पोस्टर लगाए थे जिस पर लिखा था डॉ बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान दरअसल NSUI नेता रवि परमार ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पर पोस्टर चिपका दिया था जिस पोस्टर में लिखा था की “डॉ बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान” है उसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की वही जिस वक्त यह हंगामा हो रहा था उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री बंगले पर मौजूद नहीं थे पुलिस ने बंगले पर मौजूद स्टाफ की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आपको बता दें यह कार्यकर्ता मेडिकल विभाग में हो रहे तबादलों को लेकर विरोध जता रहे थे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |