आशा उषा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल
आशा उषा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

2 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी मानी जाने वाली आशा और उषा कार्यकर्ताएं अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं | 29 दिन से धरने पर बैठी इन  आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में उन्होंने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग रखी | प्रदेश भर में आशा उषा कार्यकर्ता 15 मार्च से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है | डिंडोरी में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग रखी | साथ ही आशा उषा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा की उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह पुरे प्रदेश भर में  उग्र आंदोलन करेंगी | अब देखना यह होगा की सरकार इनकी मांगे कब तक पूरी करती है | 

Dakhal News 14 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.