
Dakhal News

मध्यमंत्री चौहान की लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब उनकी लड़की बहन योजना आई है इस पर उनका कहना है की यह योजना महिलाओं के लिए बनी है। इससे बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और सशक्त महिला से परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा। चौहान मंत्रालय में महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने योजना के क्रियान्वयन और नियमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय वर्ग के लिए पहले से आहार अनुदान योजना चल रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार आया है। ऐसा ही प्रभाव लाड़ली बहना योजना से पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना का कुछ लाभ मिलना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही न जुड़ें। उन्होंने योजना के स्वरूप निर्धारण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना का लाभ मिले। आगामी 5 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए जाएँ। प्रदेश में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाना हैं। पंचायत सचिव, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करेंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |