आठवें इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का शुभारम्भ

सीएम चौहान ने कहा दुनिया को भारत ने दिए वैज्ञानिक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारम्भ किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने ही दुनिया को वैज्ञानिक दिए है कोविड के समय में भी हमने दुनियां को 200 करोड़ के वैक्सीन के डोज दिए उन्होंने कहा भारत में आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिक हुए है जिन्होंने दुनियां की विज्ञान  से पहचान कराई भारत सभी क्षेत्रों में आगे है आठवें साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए  शिवराज सिंह चौहान ने कहा की विज्ञान के क्षेत्र में भारत हजारों वर्षों पहले ही आगे बढ़ चुकां है कोविड के समय कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था की भारत दुनियां को 200 करोड़ वैक्सीन के  डोज देगा एक समय था जब भारत अपने उपग्रह दूसरे देशों में लांच करता था लेकिन अब दुनिया के उपग्रह भारत से  लांच हो रहे है उन्होंने कहा भारत ने स्टार्टअप की और अपने कदम बढ़ाये है आज भारत स्टार्टअप मामले में तीसरे नंबर पर है भारत योग अध्यात्म के सभी क्षेत्रों में आगे है सीएम शिवराज ने कहा की गैलीलियों और कॉपरनिकस से 500 वर्ष से पहले आर्यभट्ट ने और उसके बाद वराहमिहिर ने सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की गति की गणना के आधार पर नवग्रह तथा नक्षत्रों की सही स्थिति ज्ञात करने की खगोलीय विधि का वर्णन कर दिया था भास्कराचार्य ने न्यूटन से सदियों पहले ही  साबित किया था कि पृथ्वी आकाशीय पदार्थों को एक विशेष शक्ति के साथ अपनी ओर आकर्षित करती है चौहान ने कहा व्यक्ति जैसा सोचता और करता है, वैसा ही बन जाता है अगर आप कुछ सोचोगे ही नहीं, तो मुंह पर बैठी मक्खी को भी उड़ाने किसी और को आना पड़ेगा मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में कहा की धर्म और विज्ञान एक दूसरे को नहीं काटते बल्कि उसका समर्थन करते हैं।जहां से विज्ञान समाप्त होता है वहां से अध्यात्म की यात्रा प्रारंभ होती है मुख्यमंत्री ने कहा सचमुच में भारत की  सोच ही वैज्ञानिक है नवाचार,साइंटिफिक सोच ये भारत की संस्कृति में है भारत की माटी में है भारत की जड़ों में है इसलिए आज जो बच्चे यहां बैठे हैं जो सच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं ये बच्चे कई क्षेत्रों में चमत्कार कर रहे हैं। 

Dakhal News 21 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.