Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों सालों से हैं आयुर्वेद का महत्व
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य की जो विधा आयुर्वेद में है वह एलोपैथी में नहीं है। अंग्रेजी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर एक के बाद एक दवा लिखते रहते हैं। प्रदेश का खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय एमपी में ही नहीं देश भर में अपने कामों के चलते चर्चा में है।यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को खुशीलाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में कही। शिवराज सिंह ने यहां 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक पंचकर्म सिस्टम और वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा भी मौजूद थे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा है कि आयुर्वेद के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार मध्यप्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद ऐसी विधा है कि आने वाले दिनों में पूरी दुनिया इसे अपनाएगी। इसमें घायलों के भी त्वरित इलाज की व्यवस्था को बढ़ावा देने की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद में रिसर्च खत्म हो रहे हैं। यह काम रुकना नहीं चाहिए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वेद का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। कोविड में एक ही रास्ता दिखा "आयुर्वेद और योग"। अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है भारत। 5000 साल से ज्यादा तो ज्ञात इतिहास है हमारा। जब दुनिया में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था तब हमारे यहां वेदों की रचना रच दी गई थी। चौहान ने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण विधा है। एलोपैथी में हर बीमारी के लिए एक अलग डॉक्टर हैं। आयुर्वेद रोग की पहचान कर, उसके मूल कारण का निदान करने का प्रयास करता है। दोनों की अपनी विशेषता है। आयुर्वेद की महत्ता आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय एक नए स्थान पर पहुंच गया है। यहां आयुर्वेद, पंचकर्म और योग का समन्वय करते हुए व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य की सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां शोध प्रयोगशाला, ऑडिटोरियम व पंचकर्म की अत्याधुनिक व्यवस्था भी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य अगर कहीं है तो आयुर्वेद व योग के माध्यम से ही है। मैं 24 घण्टे में से 18 घंटे तो काम करता ही हूँ, उसका कारण योग व प्राणायाम है। भोपाल में पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र एवं रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |