
Dakhal News

हिन्दू धर्म पर आधारित है ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है और इस फिल्म को लेकर मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे और आखिरकार आज, 9 सितंबर को इस फिल्म ने पूरे देश के बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया। ये भी गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग जारी थी और लोगों का कहना था कि, रणबीर कपूर की ये फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। लेकिन इस वक्त जो खबर बॉक्स ऑफिस से सामने आ रही है वो मेकर्स को खुश करने के लिए काफी है। हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रह्मास्त्र वह अस्त्र है जो चलाए जाने के बाद कभी चूकता नहीं है। यहां त्रेता युग की महागाथा कहती रामचरित मानस पढ़ने वालों को याद आएगा दोहा ‘ब्रह्म अस्त्र तेहि सांधा कपि मन कीन्ह विचार। जौ न ब्रह्म सर मानऊं महिमा मिटइ अपार।।’ फिर द्वापर में हुए महाभारत के युद्ध में भी इसका प्रयोग हुआ है। ये एक ऐसा अस्त्र है जो अचूक है। इसका प्रयोग बार बार हो सकता है। और, जब भी इसका प्रयोग होता है तो यह खाली नहीं लौटता। कुछ खुद इसके सामने नतमस्तक होकर पाश में बंध जाते हैं और कुछ को निशाने से हटाकर ब्रह्मास्त्र की दिशा भी बदल दी जाती है। अयान मुखर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्मी है। इसकी कथा वर्तमान, अतीत और भविष्य में चलती है। कहानी का सिरा अयान सनातन काल से पकड़ते हैं और ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति से लेकर इसके रखवालों का गुप्त समुदाय बनाते हुए वर्तमान में वहां आते हैं, जहां धर्म और विज्ञान का मेल होता है वैज्ञानिक मोहन के रूप में। अंधेरे की रानी मोहन से कुछ रहस्य पता करती है और इनकी खोज के बीच से निकलती है शिवा और इशा की प्रेम कहानी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |