मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता को दी अनोखी जन्मदिन की बधाई, फैंस हुए फिदा
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बेहद ही अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मलाइका ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की और पोस्ट में लिखा, “मेरी बेबी बहन आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी अमृता के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लिखा था, “बर्थडे गर्ल के साथ एक लिफ्टी जरूरी है।”
फैंस ने मलाइका की पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सबसे अलग फोटो। बहुत अच्छी।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “रुकना मत।” एक अन्य फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इतना करीब आ गई हो तो किस कर ही लो।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
अमृता और मलाइका का बॉलीवुड सफर
अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1981 को हुआ और उन्होंने 2002 में फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘गर्लफ्रेंड’, ‘स्पीड’, ‘कमबख्त इश्क’ जैसी फिल्मों में काम किया।
वहीं मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और आइटम नंबर्स के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘दिल से’ में छैयां छैयां और ‘दबंग’ में मुन्नी बदनाम हुई जैसी चर्चित गानों में परफॉर्म किया है।