Patrakar Priyanshi Chaturvedi
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं किसी के राष्ट्रपति बनने पर पहली बार विजय जुलूस भी निकाला गया इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि NDA ने जनजातीय समुदाय से आने वाली बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाया और आज वह देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुई हैं यह बेहद गर्व का क्षण है। सीएम ने भाजपा के अलावा उन सभी विधायकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है क्योंकि अनुमान जताया का रहा है कि मध्यप्रदेश से कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है इसी पर सीएम ने ट्वीट करते हुए भी कहा है कि 'राष्ट्रपति पद के लिए मध्यप्रदेश से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त भी वोट मिले हैं. मैं अन्य दलों के उन विधायक साथियों को, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के लिए वोट किया है, उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |