
Dakhal News

कार्यकर्ता से मारपीट ,मीडिया बदसलूकी निंदनीय
यह लोकतंत्र के लिए खतरा ,फासीवाद का प्रमाण
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस घुसकर कार्यकर्ताओं को पीट रही हैमीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी की जिसकी वो घोर निंदा करते हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा किदेश में यह पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में घुसकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की यह फासीवादी का प्रमाण है उन्होंने कहा इस तरह का व्यवहार प्रजातांत्रिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था में संभव नहीं है मैं इसकी निंदा करता हूँ उन्होंने कहा क्या यही पीएम मोदी और अमित शाह की बीजेपी का लोकतंत्र है दिग्विजय ने कहा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष को पीटा गया उनकी पीठ में लात मारी गई लेकिन कांग्रेस ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है कांग्रेसी ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरे तो इनसे भी नहीं डरने वाले है उन्होंने कहा हम लड़ेंगे ,न डरेंगे न झुकेंगे और जीतेंगे
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |