Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पन्ना के 25 लोगों का निधन
ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उत्तराखंड बस हादसे पर दुःख व्यक्त किया और कहा इस हादसे में पन्ना के 25 लोगों का निधन हुआ है मुख्यमंत्री देहरादून से व्यवस्थाएं सम्हाल रहे हैं मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए और घायल श्रद्धालुओं के संपूर्ण उपचार के अतिरिक्त पचास हजार कीसहायता के निर्देश दे दिए गए हैं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उत्तराखंड बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के श्रद्धालुओं की बस उत्तराखंड में दुर्घटनाके शिकार हो गई इससे मन बहुत व्यथित है 26 लोगों की मृत्यु की सूचना है 25 लोग पन्ना जिले के हैं जबकि एक उत्तराखंड की बस का स्टाफ है 4 घायलों का उपचार चल रहा है गृह मंत्री मिश्रा ने बताया खजुराहो आने के बाद सभी पार्थिव देह उनके गांव के लिए रवाना की जाएगी मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए और घायल श्रद्धालुओं के संपूर्ण उपचार के अतिरिक्त पचास हजार की सहायता के निर्देश दिए हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |