Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित सादा समारोह में 28 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इनमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्यमंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के तत्काल बाद मंत्रियों की पहली बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी को औपचारिक तौर पर बधाई देते हुए उनकी प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
सीएम शिवराज ने नए मंत्रियों को बधाई देने के बाद एक श्लोक सुनाते हुए कहा कि यहां से जो काम प्रदेश की भलाई के लिए हों, वे निर्विघ्न रूप से पूरे करने के प्रयास होना चाहिए। सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करना होगी। एक भी क्षण व्यर्थ न हो, क्योंकि अब जो क्षण हैं, वो जनता के हैं। सभी मंत्री कोई भी स्वागत न कराएं। कोरोना काल चल रहा है, इसलिए स्वागत न कराएं और भीड़ भी एकत्रित नहीं करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |