Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुंबई। अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेता हैं। 2019 में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज जैसी हिट फिल्में देने के बाद 2020 में उनके पास कई फिल्म है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली है। उसके बाद ईद पर 'लक्ष्मी बॉम्म' रिलीज होगी। इनके फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट हैं। 2021 में फिल्म 'अंतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' रिलीज होगी। अब अक्षय कुमार एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म के लिए एकता कपूर के साथ सात साल बाद फिर से जुड़ेंगे। दोनों ने आखिरी बार मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में एक साथ काम किया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |