
Dakhal News

हमारे नेता हमें छोड़ गए, बुरे दौर में है कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि, पार्टी इसलिए नुकसान उठा रही है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़कर चले गए | सलमान खुर्शीद ने कहा कि," राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ देने से पार्टी में एक खालीपन आ गया | जिसने पार्टी की मौजूदा स्थिति को और उलझा दिया |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद कांग्रेस की हालात से बेहद परेशान हैं | उन्होंने कहा कांग्रेस की मुश्किल तब और ज्यादा हो गई, जब राहुल गाँधी के पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी अस्थायी तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही है | एक-एककर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं | मौजूदा दौर में पार्टी इस हाल में पहुंच गई है कि वो अपना भविष्य भी नहीं तय कर पा रही है | सलमान खुर्शीद यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि, "हमें ये जानना चाहिए कि आखिरी हम किन वजहों से यहां पहुंच गए हैं | लेकिन हमारी तमाम कोशिशों के बाद भी राहुल गांधी नहीं माने और पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया | हम चाहते थे कि वो पार्टी की कमान संभालें, लेकिन ये उनका फैसला था और हम उसका सम्मान करते हैं | उन्होंने जोर देकर कहा कि, "पार्टी के अंदर चल रहे संघर्ष को देखते हुए ये लगता है कि आगामी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिले |
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि, पार्टी को इस स्थिति का इसलिए सामना करना पड़ रहा है,क्योंकि 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने आत्मावलोकन में इतना वक्त ले लिया | हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि हालात कैसे भी हों, वो दूसरों की तरह पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे | उन्होंने कहा कि, पार्टी आज जिस हाल में है,उसे देखकर दुख होता है। लेकिन कुछ भी हो जाए, मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा | मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं, जिन्हें पार्टी ने सबकुछ दिया, मगर आज जब मुश्किल हालात हैं तो वो एक-एककर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |