
Dakhal News

स्कूल व्यवस्था है प्रभु भरोसे, प्राचार्य है नदारद
सरकारी स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी शिक्षा देने के बजाय बच्चों से बर्तन साफ़ कराते है | बच्चों से गंदे पानी में बर्तन साफ़ कराया जा रहा जब स्कूल के प्राचार्य से इस बारे में बात करनी चाही तो वो हमेशा की तरह इस बार भी स्कूल से नदारद मिले | ऐसे में बच्चों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है | मंत्री प्रभुराम चौधरी जी कुछ कीजिये और इन बच्चों की ठीक से पढाई के इंतजाम करवाइये |
सागर के उपनगर मकरोनियां में नन्हे मुन्ने बच्चों से यहां पदस्थ शिक्षक और समूह के कर्मचारी बर्तन साफ़ करवाते है | वह भी उस स्थान पर जहां से गंदे पानी की निकासी हो रही है | इस मामले में जब प्राचार्य से बात करने का प्रयास किया गया तो | वह हमेशा की तरह स्कूल से गायब थे इन नौनिहालों से जिस तरह काम कराया जा रहा है उससे केवल प्रदेश सरकार की मंशा पर कुठाराघात नहीं है | बल्कि मानवीय संवेदना पर भी कुठाराघात हो रहा है | इस मामले में बीआरसी सागर से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी |
मामले में विजुअल सामने आने के बाद लोगों की तल्ख टिप्पणियां सामने आई है | जांच कराए जाने की औपचारिकता के चलते ना केवल सरकारी नुमाइंदों को बचाने की कवायद होगी | बल्कि उन समूहों को भी बचाने का प्रयास होगा जिनकी मलाई पर विभाग के लोग ऐश करते रहते हैं | शायद यही वजह है कि इन नौनिहालों को भोजन करने के पहले | और भोजन करने के उपरांत इस तरह बर्तन धोने के लिए मजबूर किया जाता है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |