Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ईरान से कच्चे तेल का आयात कम करने वाले देशों की मदद करने के लिए अमेरिका तैयार है। लेकिन वह भारत और टर्की जैसे देशों को ईरान से तेल आयात की छूट देने को तैयार नहीं है। यह जानकारी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। भारत के लिए ईरान तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर देश है। अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच दस ईरान से 184 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौता रद करके दोबारा प्रतिबंध लगा दिए थे। ये प्रतिबंध ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वजह से लगाए गए हैं। अमेरिका ने विदेशी कंपनियों को ईरान की कंपनियों के साथ कारोबार बंद करने के लिए 180 दिन तक का समय दिया है। अब भारत और चीन समेत सभी देशों पर ईरान से तेल आयात चार नवंबर तक बंद करने के लिए दबाव डाल रहा है। विदेश विभाग के अधीन पॉलिसी प्लानिंग के डायरेक्टर ब्रायन हुक ने कहा कि हम किसी को भी छूट देने पर विचार नहीं कर रहे हैं क्योंकि इससे ईरान पर दबाव कम हो जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |