Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नक्सलियों ने गढ़चिरौली में हाल ही मे मारे गए 40 साथियों की मौत का बदला पुलिस से लेने ने धमकी दी है।जानकारी के अनुसार हाल ही में पेरमिल के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, वहीं पर नक्सलियों ने बैनर लगाकर पुलिस को चेतावनी दी। फिलहाल पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 40 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया था। मुठभेड़ के बाद कई नक्सलियों के शब बाद में इंद्रावती नदी में तैरते हुए मिले थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |