Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर मुंबई पुलिस और एनआईए की टीम ने शनिवार को कम से कम 10 जगहों पर छापेमारी की है। इसके साथ ही NIA की टीम ने जाकिर नाइक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने जाकिर नाइक की संस्था के सामने एक नोटिस चिपकाया था। दरअसल, जाकिर नाइक पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सरकार ने जाकिर नाइक के NGO पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई थी।
जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन उस वक्त घेरे में आ गई थी जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया था। गृह मंत्रालय ने आतंक रोधी कानून के तहत जाकिर नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जाकिर नाइक के एनजीओ को प्रतिबंधित करने से पहले तमाम गैरकानूनी गतिविधियों की जांच की गई है, जिसके बाद संस्था के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों से रोकधाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच में यह भी बात सामने आई है कि जाकिर नाइक की संस्था पीस टीवी से संबंध रखती है। जाकिर नाइक ने विदेशी खाते से पीस टीवी को पैसा भी भेजा है।
आपको बता दें कि पीस टीवी पर आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए FCRA लाइसेंस रद्द करने से पहले फाइनल नोटिस दे दिया था।
सूत्रों के मुताबिक एनजीओ के पिछले जवाब से गृह मंत्रालय संतुष्ट नहीं दिखा। जाकिर नाइक के एनजीओ की फंडिग पहले ही रोक दी गई थी। जाकिर नाइक इस वक्त मलेशिया में रह रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |