नितिन नवीन का भोपाल दौरा टला, अब दिल्ली में होगी अहम बैठक
  Nitin Navin

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश का प्रस्तावित दौरा फिलहाल टल गया है। वे नवंबर में भोपाल आने वाले थे, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा संगठन और राज्य सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। हालांकि, अब वे भोपाल आने के बजाय दिल्ली में ही संबंधित मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग से जुड़े मंत्रियों सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मंत्रियों को भी दिल्ली बुलाया गया है।

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में 19 और 20 नवंबर को दो दिनों तक अलग-अलग दौर में बैठकें करेंगे। इन बैठकों में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी इन वर्गों से संबंधित योजनाओं, समस्याओं और सरकारों की ओर से किए जा रहे कामों की समीक्षा करेगी। देशभर में अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर उठ रहे सवालों और चर्चाओं को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है।

दिल्ली बुलाए गए मध्यप्रदेश के मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार किए गए रोडमैप और योजनाओं का ब्योरा भी पार्टी नेतृत्व के सामने रखना होगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में भोपाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा अब दिल्ली में होने वाली इन बैठकों के कारण टल गया है।

Dakhal News 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.