BJP की नई केंद्रीय टीम पर मंथन तेज, छत्तीसगढ़ को मिल सकता है
BJP,central team,news, Chhattisgarh may get one

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा केंद्रीय संगठन की नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शीर्ष नेतृत्व नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने में जुटा है, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संभावना है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को इस बार भी अहम जिम्मेदारियां मिलें। नितिन नबीन का राज्य से गहरा जुड़ाव रहा है, ऐसे में वे अपनी रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता दे सकते हैं, खासकर उन राज्यों में जहां आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक नई टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है। पार्टी युवा और सामाजिक रूप से प्रभावशाली नेताओं को अवसर देने की तैयारी में है। भाजपा पहले भी अप्रत्याशित फैसलों के लिए जानी जाती रही है, इसलिए इस बार भी संगठन में नए और ऊर्जावान चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। राज्य इकाई में युवाओं को मिल रही तवज्जो का असर केंद्रीय टीम में भी दिखाई दे सकता है।

 

फिलहाल छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय और लता उसेंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जबकि अजय चंद्राकर, अरुण साव और धरमलाल कौशिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय पदेन सदस्य बने हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्तमान पदाधिकारी बरकरार रहते हैं या शीर्ष नेतृत्व नए चेहरों को मौका देता है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के रूप में भी नए नाम की घोषणा संभव है, जिसे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.