मध्य प्रदेश में मौसम का अलर्ट: बारिश और बढ़ते तापमान का मिला‑जुला असर
Weather alert,Madhya Pradesh: Combined rain, rising temperatures

 

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के कारण प्रदेश का मौसम अस्थिर बना हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, धार, खंडवा, रतलाम और रायसेन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सोमवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, अनूपपुर और डिंडोरी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फरवरी के महीने में यह चौथी बार है जब प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महीने की शुरुआत में हुई ओले, बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके बाद सरकार ने सर्वे के निर्देश दिए थे। बारिश के चलते कुछ जिलों में दिन के तापमान में गिरावट का असर भी दिख रहा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.