Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल के शिवाजी नगर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद हबीबगंज थाना में दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लोहे की रॉड, पत्थर और डंडों से हमला किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
शिकायत में अमित खत्री, अभिनव बारोलिया, मुजाहिद सिद्दीकी, गोपाल कोटवाल, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपु तोमर, अभय, प्रदीप अहिरवार सहित लगभग 50-60 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस हमले में कई लोग घायल हुए और उन्हें नर्मदा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि घटना का वीडियो मौजूद है और आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी FIR दर्ज की थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |