अमरपाटन: बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मिला गलत प्रश्न पत्र, परिजन नाराज

 

अमरपाटन के तक्षशिला एकेडमी के आठवीं और पांचवीं क्लास के छात्रों को गणित की परीक्षा के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे सांदीपनि स्कूल में परीक्षा देने बुलाया गया। लेकिन छात्रों को परीक्षा शुरू होने पर एमपी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम का सामान्य प्रश्न पत्र थमा दिया गया, जबकि छात्र एनसीईआरटी सिलेबस पढ़ते हैं। सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र देखकर छात्र शिक्षक से मदद मांगते हैं, लेकिन उन्हें प्रश्न पत्र हल करने की ही सलाह दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिजनों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया।

परिजनों ने कहा कि बच्चों ने एनसीईआरटी की किताब से तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा में पुराने सिलेबस के प्रश्न पत्र दिए गए, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हुआ। बच्चों ने केंद्र पर अपनी आप बीती सुनाई और कहा कि उन्होंने परीक्षा देने अपने भविष्य के लिए मेहनत की थी, लेकिन व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण वे प्रश्न पत्र हल नहीं कर पाए।

स्कूल प्रशासन और विभाग की प्रतिक्रिया: तक्षशिला एकेडमी के डायरेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने पहले ही एनसीईआरटी सिलेबस की जानकारी जन शिक्षा केंद्र प्रभारी को दी थी। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राणेश त्रिपाठी ने कहा कि डायरेक्टर का आवेदन मिला है और जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया है। हालांकि, विभाग का कहना है कि विषय चयन में भूल के कारण छात्रों को सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र मिला। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर छात्रों के हित में कार्रवाई की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.