Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गौतमबुद्ध नगर जिला राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। दिल्ली से सटे इस जिले को प्रदेश की ‘आर्थिक राजधानी’ और ‘शो-विंडो’ माना जाता है, जहां रिकॉर्ड निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स ने इसकी अहमियत और बढ़ा दी है।भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तीनों प्रमुख दल यहां से अपने मिशन-2027 का शंखनाद करने जा रहे हैं। सेमीकंडक्टर यूनिट, जेवर एयरपोर्ट और बड़े निवेश जैसे मुद्दों पर श्रेय लेने की राजनीति के बीच नोएडा अब चुनावी शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बन चुका है।
21 फरवरी को यमुना सिटी के सेक्टर-28 में भाजपा की पहली बड़ी जनसभा प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और केंद्रीय मंत्री सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखेंगे, जबकि प्रधानमंत्री वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसके बाद(जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में विशाल जनसभा की तैयारी है, जिसे भाजपा अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है।
वहीं समाजवादी पार्टी 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ आयोजित करेगी, जिसे पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav संबोधित करेंगे। दूसरी ओर बसपा 15 मार्च को नोएडा स्थित Rashtriya Dalit Prerna Sthal पर कांशीराम जयंती के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम करेगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। साफ है कि गौतमबुद्ध नगर में होने वाली ये महारैलियां 2027 के चुनावी माहौल को नई दिशा देने वाली हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |