Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चौंकाने वाली घटना के कारण सुर्खियों में है। 27 दिसंबर 2025 को मुंबई-सोलापुर रूट पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-16 के टॉयलेट में एक व्यक्ति ने जिंदा सांप छोड़ दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को मिली, पूरे कोच में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाथरूम को खाली कराया और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। गनीमत रही कि सांप टॉयलेट से बाहर नहीं निकला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ठाणे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था और बोरे में सांप छिपाकर लाया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाथरूम के अंदर सांप रखते हुए दिखाई दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह ठाणे स्टेशन पर उतर गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे 12 फरवरी 2026 को मुंब्रा से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ट्रेन में उपद्रव और दहशत फैलाना चाहता था, इसलिए उसने यह हरकत की। उसे कल्याण स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ Railways Act 1989 की धारा 145(B), 147 और 153 के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |