डिजिटल अरेस्ट में रखकर साइबर ठगी, भोपाल में 1.43 लाख की ठगी का खुलासा
Cyber ​​fraud by digitally arresting victim, Bhopal fraud, Rs 1.43 lakh exposed

 

राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने एक 45 वर्षीय मजदूर को आतंकवाद से जुड़े मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन दिन तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और उससे 1 लाख 43 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाते रहे, जिससे वह डर के कारण उनकी बातों में फंसता चला गया।

डर और तनाव की स्थिति में पीड़ित राजकुमार को किसी से संपर्क न करने और फोन बंद न करने के निर्देश दिए गए। तीन दिन बाद ठगों ने कथित मामले को “सेटल” करने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। पहली किस्त के रूप में पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 1.43 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब बाकी रकम भेजने का दबाव बढ़ा, तो उसे संदेह हुआ और उसने परिजनों को पूरी बात बताई।

परिवार की सूचना पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़ित को ठगों के संपर्क से मुक्त कराया और बैंक से ट्रांजेक्शन होल्ड करवा दिए। पुलिस की सतर्कता से आगे होने वाली ठगी रुक गई और शेष राशि बचा ली गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर डराने-धमकाने वालों के झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.