भूपेश बघेल सरकार पर अमित शाह का हमला, माओवादी आतंक को संरक्षण देने का आरोप
Amit Shah attacks Bhupesh Baghel government, accuses , patronizing Maoist terror

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शाह ने कहा कि वह भूपेश बघेल के कार्यकाल में भी केंद्रीय गृह मंत्री थे और पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं कि उस समय की सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई भी शासन हथियारबंद समूह को कैसे प्रश्रय दे सकता है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शाह ने कहा कि राज्य न केवल तेजी से विकास कर रहा है, बल्कि विकसित भारत 2047 की दिशा में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सुशासन, स्पष्ट विचारधारा और 25 वर्षों की विकास यात्रा का परिणाम है। शाह ने यह भी याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बने छोटे राज्यों ने यह साबित कर दिया है कि सही शासन हो तो छोटे राज्य भी विकास के बड़े मॉडल बन सकते हैं।

माओवादी समस्या पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था या विकास की कमी का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी तरह विचारधारा से जुड़ी चुनौती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदूक से किसी समस्या का समाधान भारतीय संविधान की आत्मा के खिलाफ है। शाह ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में जिस गति से विकास किया है, आने वाले 25 वर्षों में वह दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.