Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस मौके पर प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक साधना का प्रतीक; मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर संदर्भित पुस्तक 'परिक्रमा-कृपा सार’ भेंट की जिसका विमाेचन हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने किया था । पटेल ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री काे 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का संग्रह भी एक विशेष लकड़ी के डिब्बे में भेंट किया। इसके साथ शाम को प्रहलाद पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |