Dakhal News
“मध्यप्रदेश की धरती आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और ऐप का लोकार्पण किया है : भारतीय काल-गणना पर आधारित यह दुनिया की पहली घड़ी है, जो हमारी प्राचीन परंपराओं को विज्ञान और तकनीक से जोड़ती है : अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र और युवा शामिल हुए : मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की सच्ची गणना सूर्योदय और सूर्यास्त से होती है, न कि रात के 12 बजे से : विक्रमादित्य वैदिक घड़ी सिर्फ समय दिखाने का यंत्र नहीं बल्कि भारतीय गौरव और स्वदेशी आत्मविश्वास का प्रतीक है
सीएम हाउस के द्वार पर जब विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण हुआ तो हर कोई गौरवान्वित हो उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले घड़ी का लोकार्पण किया जो अब सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर भारतीय परंपरा और गौरव का प्रतीक बनकर खड़ी है : वहीँ लोकार्पण से पहले शौर्य स्मारक से सीएम हाउस तक मार्च निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और युवाजन शामिल हुए : विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण के बाद सीएम ने युवाओं से संवाद किया : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि ये प्रकृति सिद्ध कर रही कि तिथियों की गणना सही है : उन्होंने कहा कि हमारे कोई भी त्योहार और पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नहीं आते हैं. पूरे वर्ष की गणना तिथियों और ऋतुओं के आधार पर होती है. यही कारण है कि समय की गणना सूर्योदय से सूर्यास्त तक होना चाहिए. रात के 12 बजे दिन बदलने का कोई मतलब नहीं : उन्होंने आगे कहा कि 10 हजार साल पहले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण कब हुआ था : इसकी गणना आज का कंप्यूटर भी नहीं कर पाएगा : लेकिन हमारी वैदिक काल गणना तुरंत सटीक जवाब देती है
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है : इसमें 3179 विक्रम पूर्व श्रीकृष्ण के जन्म, महाभारत काल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों तक के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहार संबंधी जानकारी उपलब्ध है : इसका मोबाइल ऐप भी बहुत विशेष है GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति आदि मौसम संबंधी सूचनाएं भी इसमें उपलब्ध है : इस अवसर : पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी, टाइम कीपर के रूप मशहूर आरोह श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे ; कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में समर्पण और संस्कृति की ऐसी लौ प्रज्वलित की है जिससे हमारा पूरा मध्यप्रदेश प्रकाशमान हो रहा है
भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है. यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा : यह स्वदेशी जागरण की महत्वपूर्ण कोशिश है, जो भारत को विश्व मंच पर मजबूती प्रदान करेगी ; विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप लांच के बाद में प्रदेश की जनता भी काफी खुश है : इस अवसर पर युवाओं ने खासी ख़ुशी जताई और भारतीय ज्ञानपरम्परा को आगे बढ़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद दिया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |