Dakhal News
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने योग को भारत की प्राचीन जीवनशैली और विश्व कल्याण का आधार बताया।
भोपाल के योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के मूल दर्शन, जीवनशैली और हजारों वर्षों पुरानी योग परंपरा को दुनिया के सामने लाने का गौरवशाली अवसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं — वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और इसके बाद रातें लंबी होने लगती हैं। यह दिन सौर ऊर्जा और जीवन चक्र का प्रतीक भी है। डॉ. यादव ने कहा कि योग न केवल शरीर को बलवान बनाता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। शांति से संतोष, और संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं। यही मार्ग भारत की मूल अवधारणा "वसुधैव कुटुंबकम्" की ओर ले जाता है, जहां पूरी पृथ्वी को एक परिवार माना जाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |