
Dakhal News

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके अनुषांगिक संगठनों के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ परिवार के लोग संविधान की हत्या करने पर तुले हुए हैं। दिग्विजय सिंह का यह बयान संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 1947 में मिली देश की आज़ादी पर सवाल उठाने के बाद आया है। उनका कहना था कि भागवत का बयान हजारों शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है, जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी थी।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि आरएसएस प्रमुख का बयान देश की स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनकी घृणा को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं में अब आरएसएस की मानसिकता हावी होती जा रही है। विशेष रूप से चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पहले चुनाव आयोग के प्रमुख का चयन प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाता था, लेकिन अब मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया है और केंद्र सरकार के पक्ष में काम करने वाले व्यक्ति को नियुक्त किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि इन चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उनका कहना था कि यह सब दर्शाता है कि देश में निष्पक्ष चुनाव कराना अब मुश्किल होता जा रहा है, और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |