Dakhal News
झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई कल यानी 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बड़े आदिवासी नेता चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड से मुख्यमंत्री रहे। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन जब जमीना घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने ही चंपाई को जिम्मेदारी दी थी। उनके जेल से बाहर आने के बाद जुलाई में चंपाई पद से इस्तीफा दे दिया था। 31 जनवरी को सीएम पद संभालने वाले चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था।
अगस्त में चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।
चंपाई सोरेन से BJP को क्या फायदा?
चंपाई सोरेन JMM के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी JMM के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। हेमंत सोरेन जब जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए तो चंपाई को ही सीएम बनाया गया। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर तो अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
चंपाई के बड़े सियासी कदम की 3 अहम तारीखें
21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का ऑफर
चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया. कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |