Patrakar Priyanshi Chaturvedi
8 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की मनमानी और नाकामी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा डिंडोरी जिले में सभी विभागों और शासकीय कर्मचारी संगठन ने रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की इस दौरान सरकार की मनमानी और नाकामी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कर्मचारी संगठन ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बताया कि देश में मध्यप्रदेश ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां शासकीय कर्मचारियों को पिछले 7 साल से पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है प्रदेश में पुरानी पेंशन पर भी शासन ने मांगों के संबंध कोई विचार नहीं किया इसी तरह प्रदेश के कर्मचारियों को नियमानुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलना चाहिए संगठन कर्मचारियों ने ऐसी ही कुल 8 मांगों के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |