Dakhal News
ओलों की बौछार से पर्यटकों के चेहरे खिले
मसूरी में अचानक मौसम ने करवट बदली और मेघा जमकर बरसे। इस दौरान ओलो की बौछार से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। फिलहाल मसूरी में शानदार मौसम बना हुआ है। बीती शाम को पर्यटन स्थल धनोल्टी में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त जरूर हुआ। लेकिन मौसम सुहावना हो गया। मौसम की मार से एक बार फिर धनोल्टी क्षेत्र के काश्तकारों की परेशानियां बढ़ गई हैं। किसानों की नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। सेब, पुलम, तिमला, काफल, चूला, खुमानी को काफी नुकसान हुआ हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |