Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
वन विभाग ने मिशन लाइफ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली जीने के लिए प्लास्टिक कचरा कम करने व पर्यावरण की रक्षा करने के लिए चर्चा की गई। सिंगरौली वन मण्डल अधिकारी के निर्देश पर मिशन लाइफ अभियान चलाया गया। जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि शेखर सिंह ने लोगों को समझाया की पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली जीने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करें। इस प्लास्टिक के कचरे की वजह से आम लोगों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा की यदि आप साफ-सफाई रखेंगे तो कीड़े पतंगे नहीं आएंगे। मच्छर पैदा नहीं होंगे। जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। यदि सफाई नहीं रहेगी तो गंदगी की वजह से आपको कई खतरनाक बीमारियां हो जाएंगी। इसलिए आप साफ सफाई रखें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |