खातेगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, वर्षों पुराने विवाद सुलझे

 

खातेगांव न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षों से लंबित कई मामलों का आपसी समझौते के जरिए निराकरण किया गया। इस दौरान पक्षकारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर न्यायालय में सौहार्द का संदेश दिया।

न्यायाधीश राधा उइके के प्रयास से हुआ समझौता

व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्रीमती राधा उइके के न्यायालय में साक्टया निवासी रामनिवास और प्रेमबाई के बीच पिछले 5 वर्षों से मकान विवाद चल रहा था। वहीं ग्राम सुलगांव के संतोष और मंजूबाई के बीच 3 वर्षों से मारपीट का मामला लंबित था। न्यायाधीश राधा उइके के अथक प्रयासों के बाद दोनों मामलों में आपसी सुलह से समझौता कराया गया।

पक्षकारों को भेंट किए आवला के पौधे

समझौते के बाद न्यायाधीश राधा उइके ने पक्षकारों को आवला के पौधे भेंट कर खुशी-खुशी विदा किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक शिवहरे, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीता कन्नौजे, व्यवहार न्यायाधीश तनिष्का वैष्णव और अभिभाषक संघ अध्यक्ष सावल सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.