
Dakhal News

सरकार की वजह से नहीं बढ़ा पिछड़ों का आरक्षण
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत शुरू हो गई है। अपनी पार्टी से नाराज नेता-कार्यकर्ता अब दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में भाजपा व अन्य दलों के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर शिवराज सरकार पर तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने कहा की शिवराज सरकार की नाकामी के कारण पिछड़े वर्ग का आरक्षण 27 से 14 प्रतिशत रह गया है। अन्य दलों के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर कमलनाथ और दिग्विजय सहित कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद थे। पूर्व मुख़्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की रामजी महाजन कमीशन आयोग के बाद ही मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का विचार हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने 14 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया था और इसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे 27% करने का फैसला लिया था। लेकिन कमलनाथ सरकार जाने के बाद भाजपा सरकार ने इस विषय में सही प्रकार से अदालत में पैरवी नहीं की जिस वजह से 27 % आरक्षण फिर से 14 प्रतिशत हो गया। दिग्विजय सिंह ने कहा की भले ही शिवराज खुद को पिछड़ा वर्ग का नेता मानते हों। लेकिन वह पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं कर पाए।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |