
Dakhal News

महाकुंभ में लाखों लोग हो सकते हैं शामिल
भोपाल में 4 जून को ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है | इसके पहले ब्राह्मण समाज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों पर विचार किया गया जो शासन-प्रशासन के सामने रखी जाएंगी | ब्राह्मण महाकुम्भ को चुनाव से पहले ब्रहमणों की बड़ी हुंकार माना जा रहा है | ब्राम्हण समाज की बैठक में प्रदेश के सैकड़ों ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया | इस बैठक कई अहम फैसले लिए गए | जिनमें 4 जून को भोपाल में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आयोजित करने और महाकुंभ में लाखों लोगों को एकत्रित करने का संकल्प लिया गया | साथ ही इस बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर विचार किया गया जो शासन-प्रशासन के सामने रखी जाएंगी | इन 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांग ब्राह्मण समाज के पुजारियों का मानदेय 5000 से 10000 करने मठ मंदिरों से लगी हुई जमीन जो सरकार के अधिग्रहण में है उसे मुक्त किये जाने एट्रोसिटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी ना किये जाने सहित अन्य मांगे शामिल है | संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है की इस महाकुंभ का आयोजन न तो कांग्रेस के समर्थन में किया जा रहा हैऔर न ही भाजपा के विरोध में किया जा रहा है | यह समाज की एकजुटता का आयोजन है और इसमें ब्राह्मण समाज अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर एकजुटता का परिचय देगा | साथ ही वह शासन से यह निवेदन करेगा कि ब्राह्मण समाज को उपेक्षित नहीं किया जाए और सभी 11 सूत्री मांगों को माना जाए |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |