कांग्रेस ने किया भाजपा पर पोस्टरवार
कांग्रेस ने किया भाजपा पर पोस्टरवार

 

प्रदेश से भाजपा हटाने का दिया नारा

 

चुनाव नजदीक  आते ही नेता एक-दूसरे पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते | वह हर तरह से एक -दूसरे को घेरने का प्रयास करते है | ऐसा  में  कांग्रेस ने बीजेपी पर पोस्टर वार करके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने की कोशिश की है | कांग्रेस ने पोस्टरों में बीजेपी हटाओ देश-प्रदेश बचाओ का नारा दिया है | सिंगरौली जिले में लगा यह पोस्टर राजनीतिक तपिश पैदा करने के लिए काफी है | जिसमें जनता से प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाने की मांग की है | साथ ही कांग्रेस  के ग्रामीण जिला  अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया है | अब देखना ये होगा कि भाजपा इस पोस्टर वार का कैसे जवाब देती है | 

Dakhal News 13 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.